लोगों की राय

महान व्यक्तित्व >> सम्राट अशोक

सम्राट अशोक

प्राणनाथ वानप्रस्थी

प्रकाशक : राजपाल एंड सन्स प्रकाशित वर्ष : 2003
पृष्ठ :46
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 1492
आईएसबीएन :81-7483-033-2

Like this Hindi book 10 पाठकों को प्रिय

36 पाठक हैं

प्रस्तुत है सम्राट अशोक का जीवन परिचय...

सेवा और परोपकार

 

इस सम्राट् ने संसार में धर्म-प्रचार के साथ लोगों को सुख पहुंचाने के भी बड़े-बड़े कार्य किए हैं-

  1. राज्य के कोने-कोने में मनुष्यों के लिए अस्पताल खोले गए, जहां बैद्यों द्वारा अमीर, गरीब सबका मुफ्त इलाज होता था। इसी तरह स्त्रियों के लिए भी अलग अस्पताल खोले गए जहां स्त्री-वैद्याएं देवियों की चिकित्सा करती थीं।
  2. इसी तरह राज्य के कोने-कोने में पशु-पक्षियों के लिए भी अस्पताल खोले गए, जहां सब  प्रकार के चौपायों-गाय, बैल घोड़ा तथा पक्षियों की चिकित्सा होती थी।
  3. अपने राज्य के बाहर, अपने पड़ोसी यवन देशों में भी सम्राट् ने मनुष्यों और पशुओं के  लिए अलग-अलग अस्पताल खुलवाए। उनके दुःखों और कष्टों को मिटाया।
  4. राज्य की ओर से प्रतिवर्ष वर्षा ऋतु के बाद पुरानी औषधें फिंकवा दी जाती थीं और नई  औषधें बांटी जाती थीं।
  5. स्थान-स्थान पर बगीचे बनवाए गए, जिनमें औषधें बनाने के लिए असंख्य प्रकार की बूटियां उगाई गईं।
  6. आठ-आठ कोस पर सड़कों के किनारे धर्मशालाएं बनवाई गईं, ताकि राह-चलते यात्रियों को रात के समय पूरा-पूरा विश्राम मिल सके।
  7. मार्गों में, सड़कों पर, राज्य के कोने-कोने में छायादार वृक्ष लगवाए गए, ताकि लोगों को गर्मियों में शीतल छाया मिल सके।
  8. जहां-जहां जल की कमी थी, कुएं खुदवाए गए। पशुओं के पीने के लिए भी जल के हौज़ बनवाए गए।
  9. गर्मियों में जब भूमि और वायु तप जाती हैं और शरीर को झुलसानेवाली लू चलने लगती  है, उन दिनों में स्थान-स्थान पर, ग्राम-ग्राम में, नगरों के कोने-कोने में, ठंडे जल के प्याऊ लगवाए गए। पशुओं के पीने के लिए भी जल का अलग-अलग प्रबन्ध किया गया।
  10. स्थान-स्थान पर बगीचे लगवाए गए, जिनमें फलदार वृक्ष और पौधे लगवाए गए। लोगों के घूमने-फिरने और बैठने के लिए भी सुन्दर-सुन्दर स्थान बनवाए गए। 11. हंसी-खुशी के लिए शिकार और खेल-तमाशे बन्द कर दिए गए।
  11. यज्ञों में पशुओं का बलिदान बन्द कर दिया गया।
  12. उपयोगी चौपायों, दूध देनेवाले पशुओं का वध बन्द कर दिया गया।
  13. खास-खास तिथियों में, त्यौहारों के दिनों में, वर्ष-भर में 56 दिनों के लिए, सुग्गा, मैना, चकोर, हंस, मछली, कछुआ, बारहसिंहा, सांड, हिरन, कबूतर और अनेक पशुओं, पक्षियों और जलचरों का वध बन्द कर दिया गया।
  14. राजमहलों में, जहां अनेक प्रकार के मांस के खाने प्रतिदिन बनते थे, उन्हें बहुत कम कर दिया गया।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. जन्म और बचपन
  2. तक्षशिला का विद्रोह
  3. अशोक सम्राट् बने
  4. कलिंग विजय
  5. धर्म प्रचार
  6. सेवा और परोपकार
  7. अशोक चक्र

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai